sagarmanthanam
न्यूज़

जंगल में सालों से छिपा था यह झरना, देश के मशहूर पर्यटन स्थलों से बढ़कर निकला नज़ारा।

 

जंगल में सालों से छिपा था यह झरना, देश के मशहूर पर्यटन स्थलों से बढ़कर निकला नज़ारा।

यह है वह झरना जो इन दिनों बना है आकर्षण का 

देश के सबसे लंबे नेशनल हाइवे NH 44 पर है यह स्थान। 

सागर, ललितपुर, बीना, खुरई झांसी तक से पहुँच रहे लोग।

अमित प्रभु मिश्रा, आशीष रजक

सागर से 60 किलोमीटर दूर मालथौन के पास जंगलों में एक बरसों पुराना झरना इन दिनों लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। असल मे ये सोश्यल मीडिया का कमाल है जिसकी वजह से यह झरना अब चर्चित हो गया है। इससे पहले उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित इस झरने के बारे में कम ही लोग जानते थे। लेकिन कुछ लोगों द्वारा फेसबुक पर वीडियो और फोटोज़ डालने के बाद से हर कोई इस झरने का रुख कर रहा है। स्थानीय जंगली नालों का पानी यहां स्थित पहाड़ी से करीब 100 फीट की ऊंचाई से गिरता है। यह नजारा पचमढ़ी और अमरकंटक के दूधधारा झरने जैसा मनोरम लगने लगता है। यहां गहराई भी लगभग 10 फीट के आसपास ही है जिससे सभी लोग झरने का भरपूर आनंद ले सकते हैं। लेकिन इस स्थान से सबसे निकटतम ग्राम अमारी के स्थानीय लोगों ने बताया कि डेमों के पानी से यह झरना चलता रहता है। हजारों लोग दुर्गम रास्तों से होते हुए यहां आ रहे हैं।

पर्यटन के लिए आदर्श स्थिति

पर्यटन के लिए है आदर्श स्थिति

माना जा रहा है कि पर्यटन के हिसाब से यह एक अच्छा स्पॉट साबित हो सकता है। देश के सबसे लंबे नेशन हाइवे NH 44 के बीचों बीच मध्यप्रदेश के सागर के पास मालथौन तहसील से यहां जाना सुगम है। हालांकि मालथौन से यहां तक पहुंचने के लिए कुछ किलोमीटर का सफर कच्चे रास्तों से होकर तय करना पड़ता है। स्थानीय प्रशासन यहां पहुंचने वाले लोगों की तादाद को देखते हुए व्यवस्थाएं बनाने में भी जुटा हुआ है।

Related posts

मुर्दे चीख रहे हम हम ज़िंदा हैं

admin

26 फरवरी को सागर सहित पूरे देश में बंद रहेंगे बाजार,

admin

बीना कर से टकराकर यात्रियों से भरी बस पलटी कार सवार की मौत

admin

Leave a Comment