sagarmanthanam
न्यूज़

डॉ राकेश सोनी के माउथ ऑर्गन की धुन पर झूम रहा सोश्यल मीडिया

डॉ राकेश सोनी के माउथ ऑर्गन की धुन पर झूम रहा सोश्यल मीडिया

सागर। ये जो वीडियो में माउथ ऑर्गन बजा रहे हैं। सागर के डॉ हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्विद्यालय के प्रोफेसर राकेश सोनी जी हैं। पेरफॉर्मिंग आर्ट डिपार्टमेंट में पिछले कई दशकों से जुड़े रहे डॉ राकेश सोनी देश मे थियेटर की दुनिया का जाना माना नाम है।

अभिनेता मुकेश तिवारी

इसी विश्वविद्याल से चायना गेट से कॅरियर की शुरुआत करने वाले बॉलीवुड अभिनेता मुकेश तिवारी और दुश्मन फ़िल्म में बेस्ट अभिनेता इन नेगिटिव रोल के अवार्ड से नवाजे गए आशुतोष राणा भी थिएटर किया करते थे।

आशुतोष राणा

अभिनेता आशुतोष राणा

मशहूर अभिनेता गोविंद नामदेव भी इसी विश्वविद्यालय और सागर की माटी से जुड़े हुए हैं।

अभिनेता गोविंद नामदेव

इन सबके साथ शुरुआती दिनों में सागर में थिएटर को रोपने का काम डॉ राकेश सोनी ने किया। वे अब भी लगातार नई पीढ़ी को अभिनय की बारीकियां बताते हैं। युवाओं में पूरी तरह घुलमिल कर काम करने के कारण ये युवाओं के चहेते टीचर बने हुए हैं।

युवाओं के चहेता

युवाओं के चहेते सर

इन दिनों माउथ ऑर्गन बजाते हुए इनका वीडियो सोश्यल मीडिया पर खास वायरल हो रहा है। जिसमे गुलाबी आंखे जो तेरी देखी की धुन से ये सम बांध रहे हैं। राकेश सोनी ने सागर शहर को थिएटर की नई ऊंचाइयां दी हैं और केंद्रीय विश्वविद्यालय में वे अब भी लगातार अभिनय के नए आयाम खड़े कर रहे हैं।

Related posts

मंदिर परिसर से मिले दो लोगों के शव, करंट की चपेट में आने से गयी जान

admin

जंगल में सालों से छिपा था यह झरना, देश के मशहूर पर्यटन स्थलों से बढ़कर निकला नज़ारा।

admin

सब्जी-फल दुकानें हटने के बाद बाजार में पहुंची फायर ब्रिगेड, सीएमओ ने दिया डेमो

admin

Leave a Comment