sagarmanthanam
Image default
न्यूज़

सावन के आखिरी सोमवार से फिर बंधी झमाझम बारिश की उम्मीद,

सावन के आखिरी सोमवार से फिर बंधी झमाझम बारिश की उम्मीद।

कम बारिश वाले जिलों में शामिल है सागर

अमित प्रभु मिश्रा

सागर। लगातार उमस भरी गर्मी से लोगों को सावन के आखरी सोमवार को निजाद मिली। अब तक 244 मिमी बारिश ही दर्ज हुई है जो औसत से कम है। दोपहर बाद मौसम सुहाना हुआ और झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। गौरतलब है की लंबे समय से गांव गांव बारिश के लिए किसान भगवान को मनाने की तमाम कोशिशें कर रहे हैं। वही सागर जिले में बदरा बरसने का नाम नहीं ले रहे। ऐसे में किसानों की सूखती फसलों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने सागर सहित अन्य जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसमें सागर के उमरिया, कटनी, जबलपुर, मंडला, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, धार, देवास, दतिया, मुरैना और भिंड जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। अब तक औसत से कम बारिश प्रभावित जिलों के विषय में विशेषज्ञों की माने तो कटते पेड़ों और लगातार घटती वन संपदा के चलते बारिश का पानी तो उतना ही बरसता है। लेकिन लगातार बारिश के दिन कम होते जा रहे हैं। इससे अल्प समय में ही जरूरत से ज्यादा पानी बादलों से उपलब्ध होता है। जिससे नदी नाले जल्दी उफान पर आ जाते हैं और बाढ़ जैसी त्रासदिया सामने आती हैं। तेज़ गति के साथ कई इंच बारिश अपने साथ कई और आपदाएं भी ले आती। ऐसी बारिश फसलों व ग्राउंड वाटर लेविल में भी कम दिनों की बारिश लाभकारी साबित नहीं होती।

Related posts

जब अपने मवेशियों को बचाने बाघ से लड़ गया एक चरवाहा

admin

मुरैना के जिलाधिकारी और कप्तान को हटाया

admin

शराब माफ़िया फैला रहे हैं गलतफहमी शराब बंदी अभियान को मैने नहीं छोड़ा है – उमा भारती

admin

Leave a Comment