sagarmanthanam
Image default
अपराधखेल व मनोरंजनचिकित्साधर्मफिल्मी जगतराजनीति

5 टेस्ट में 45 विकेट लेने वाले आर अश्विन न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी धरती पर खेलेंगे पहला टेस्ट

5 टेस्ट में 45 विकेट लेने वाले आर अश्विन न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी धरती पर खेलेंगे पहला टेस्ट

नई दिल्ली, जेएनएन। न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार दिख रही है। भारतीय टेस्ट टीम में आर अश्विन को भी मौका दिया गया है जिसका कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट में बेहतरीन रिकॉर्ड है। अश्विन ने अब तक जितने भी टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले हैं वो भारत में ही खेले हैं। ये पहला मौका होगा जब वो कीवी टीम के खिलाफ उनकी धरती पर टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि ये देखने वाली बात होगी कि क्या उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ अश्विन का टेस्ट में कमाल का रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर स्पिनर आर अश्विन का ट्रैक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में शानदार रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक पांच मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 45 विकेट लिए हैं यानी एक मैच में उन्होंने इस टीम के खिलाफ औसत नौ विकेट चटकाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में उनका बेस्ट स्कोर 59 रन देकर 7 विकेट रहा है जबकि एक मैच में 140 रन देकर 13 विकेट रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ छह बार पांच विकेट लेने का कमाल किया है जबकि तीन बार एक मैच में दस विकेट लेने का कमाल किया है। हालांकि अश्विन ने न्यूजीलैंड की धरती पर अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है इस वजह से अब उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं ये देखने वाली बात होगी। वैसे अश्विन टेस्ट में गेंद और बल्ले दोनों से टीम का सहयोग करने की क्षमता रखते हैं।

जहीर व कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं अश्विन

न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अगर अश्विन को खेलने का मौका मिलता है तो वो कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान व अनिल कुंबले को भी पीछे छोड़ सकते हैं। न्यूजीलैंड के विरुद्ध टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बिशन सिंह बेदी के नाम पर है जिन्होंने 12 मैचों में 57 विकेट लिए थे। वहीं दूसरे नंबर पर इरुपल्ली प्रसन्ना हैं जिन्होंने 10 मैचों में 55 विकेट लिए थे इसके बाद तीसरे स्थान पर 11 मैचों में 50 विकेट लेकर अनिल कुंबले मौजूद हैं जबकि चौथे स्थान पर 13 मैचों में 47 विकेट लेकर जहीर खान मौजूद हैं। पांचवें नंबर पर अश्विन ने पांच मैचों में 45 विकेट लिए हैं जो अपने आप में कमाल का रिकॉर्ड है। अश्विन तीन विकेट लेते ही जहीर खान से तो छह विकेट लेते ही अनिल कुंबले से आगे निकल जाएंगे। अश्विन प्रसन्ना और बेदी से काफी पीछे हैं, लेकिन अगर वो अपने पूरे फॉर्म में दिखे तो कुछ भी हो सकता है।

Related posts

गरीब की ज़िंदगी मे चमत्कार नहीं होते न कोई जादुई चिराग मिलता है न परियां ही आती हैं

admin

Breaking – miraaj 2000 शिवपुरी के करेरा में सेना का फाइटर जेट क्रेश

admin

संसार में व्यवस्थित होना धर्म है तो परलोक की व्यवस्था करना परमधर्म है – पं इंद्रेश जी महाराज

admin

Leave a Comment