sagarmanthanam
Image default
अपराधखेल व मनोरंजनचिकित्साधर्मफिल्मी जगतराजनीतिशिक्षा

अरुणाचल प्रदेश: शाह बोले- अनुच्छेद 371 नहीं हटाएगी सरकार, इसे लेकर फैलाई जा रही अफवाह

tech04travel03
इटानगर, एएनआइ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जी जब मोदी जी ने अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद ये अफवाह फैलाई जा रही थी कि अनुच्छेद 371 को भी खत्म कर दिया जाएगा। लेकिन, ऐसा कभी नहीं होगा और ना ही ऐसा करने की किसी कि मंशा है। बता दें कि शाह अरुणाचल प्रदेश में 34 वें राज्य दिवस पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। तब उन्होंने ये बयान दिया। उन्होंने आगे कहा कि 2014 से पहले, उत्तर पूर्व को केवल भौगोलिक और प्रशासन के माध्यम से भारत से जोड़ा था, लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदीजी के साथ, उत्तर पूर्व अब हमारे दिल और आत्मा से जुड़ा हुआ है।
शाह ने आगे कहा कि 33 वर्ष आज ही के दिन अरुणाचल राज्य की स्थापना हुई थी। मुझे खुशी है कि 6 सालों में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यहां पेमा खांडू जी के नेतृत्व में तेजी से विकास हो रहा है। नार्थ ईस्ट भारत के लिए हमेशा से ही महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। इस क्षेत्र में रहने वाली जनजातियां भआरतीय संस्कृति के लिए एक श्रृंगार से कम नहीं।
भारत की संस्कृति नार्थ ईस्ट की संस्कृति के बिना अधूरी ही नहीं बल्कि अपंग है। उन्होंने कहा कि अगस्त में जब अनुच्छेद 370 को हटाने का फैसला लिया था। तब नार्थ ईस्ट में अफवाहें फैलाई जा रही थी कि 370 के साथ ही 371 को भी हटा जाएगा। मैं आज पूरे नार्थ ईस्ट को ये बताना चाहता हूं कि धारा 371 को कोई हटा ही नहीं सकता। ना ही किसी की ऐसा करने की मंशा है।
बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर गुरुवार को अमित शाह की यात्रा पर चीन ने आपत्ति जताई। चीन के विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि उनकी यात्रा बीजिंग की क्षंत्रीय संप्रभूता का उल्लंघन है। चीन ने साफ कहा कि वह उनके इस दौरे का दृढ़ता से विरोध करता है।

Related posts

बीएमसी को मिले कोरोना के इलाज में कारगर रेमडेसीवीर इंजेक्शन्स बीएमसी में भर्ती मरीजों को अडॉप्ट करेंगी समाजसेवी

admin

अबकी राखी सूनी कलाइयों ने की बहनों की रक्षा।

admin

मध्य प्रदेश के सागर में बॉलीवुड की बड़ी 10 तक, बुंदेलखंड के कलाकारों को मिलेगा मौका,

admin

Leave a Comment