sagarmanthanam
न्यूज़

मुर्दे चीख रहे हम हम ज़िंदा हैं

अमित प्रभु मिश्रा, सागर

● मुर्दे जीतेजी चीख रहे हैं, हम ज़िंदा हैं

ज़रूरी नही की आप

की सांसें चल रही हैं तो आप ज़िंदा हैं। हो सकता है आप मर चुके हों। समाज मे भले ही आप लोगों से बोल बतिया रहे हों लेकिन सरकारी योजनाओं का लाभ लेना है तो आपका कागजों में जिंदा होंजे जरूरी है। कागज़ वो ताकत रखते हैं की आदमी जीतेजी मर जाता है।
“यकीन नहीं आता तो आप खुद देखिए मुर्दा किस तरह अपने ज़िंदा होने की गुहार लगा रहे हैं”।

● एक नहीं दो लोग लगा रहे फरियाद

मामला सागर जिले की जैसीनगर ब्लॉक का है।यहां के एक गांव बंजरिया पंचायत में संबंधित कर्मचारियों ने 2 जीवित व्यक्तियों को कागजों में मृत घोषित कर दिया है। “ये अपनी तरह का प्रशासनिक लापरवाही का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है”।

बंजरिया निवासी किसन खित्ते पटेल और मीरा दयाराम चढ़ार को कागजों में मृत घोषित कर दिया जबकि अधिकारियों द्वारा जिन व्यक्तियों के साथ मारने का खेल खेला गया वह असल में जिंदा हैं। और वे लगातार अपने ज़िंदा होने का दावा कर रहे हैं। और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट कर खुद को कागजों में जिंदा कराने की गुहार कर रहे हैं

● ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

सोमवार को सभी ग्रमीणों ने जैसीनगर जनपद सीईओ परमलाल पटेल को संबंधित कर्मचारी की लापरवाही पर कार्यवाही करने हेतु कागजो में जिंदा करने हुए ज्ञापन सौंपा।

Related posts

बीना के लिए अंडरब्रिज बना बड़ी आफत

admin

गरीब की ज़िंदगी मे चमत्कार नहीं होते न कोई जादुई चिराग मिलता है न परियां ही आती हैं

admin

सागर में बारिश के पहले जलभराव से निपटने हो रहा ये इंतेज़ाम

admin

Leave a Comment