sagarmanthanam
न्यूज़

लहरों के बीच सुट्टा मारने की दीवानगी में, चिलम नहीं जान हथेली पर लेली

लहरों के बीच सुट्टा मारने की दीवानगी में चिलम नहीं जान हथेली पर लेली

● ये कैसा दम मारो दम

वायरल हो रहा वीडियो, लोग कह रहे हैं जूते मारकर निकालो इसे बाहर।

सागर। नदी पुल के ऊपर से पूरे ज़ोर से बह रही है। दोनों तरफ बेरिकेटिंग कर प्रशासन ने रास्ता बंद कर दिया है। कोई अनहोनी न हो इसलि

 

ये सारे इंतज़ाम हैं। लेकिन….. “फिर भी ये एक आदमी बीच पुल पर पहुंचकर लहरों को चुनौती दे रहा है” ये सुनार नदी है जो सागर जिले के रहली से गुजरती है। नदी के दोनों किनारे पर लोग नदी का रौद्र रूप देख रहे हैं। लेेकिन तभी वहां एक अनजान शक्स आ पहुंचा। जब ये पुल पार कर दूसरे तरफ जाने लगा तो लोगों ने खूब रोका पर इसने किसी की एक न सुनी। रोकने की तमाम कोशिशेें काम नहीं आईं, उसपर सनक सवार थी। किसी की एक न सुनी। लोगों ने बताया कि कोई कुछ सोच पाता उसके पहले ही इस शख्स ने चिलम निकाली और सुट्टे लगाने लगा। वीडियो में आप साफ सुन सकते हैं कोई कह रहा है कि ये गांजा पी रहा है। कई मिनिटों तक तमाशा जारी रहा दोनों तरफ से लोग उसे ज़ोर ज़ोर से आवाज़ देकर बुलाते रहे।

● कभी न करें ये गलती

कभी न करें ये गलती

तेज़ बारिश के बाद सागर जिले में नदी नाले उफान पर हैं। हमारी आपको सलाह है की बारिश के मौसम में यदि आप किसी पल को पार करने का जोखिम उठा रहे हैं तो खबरदार। उफनती नदियों के बीच से गुजरते पुलों पर यदि पानी है तो इंतेज़ार करने में ही भलाई है। हर साल बारिश में सैकड़ों लोग पुलों से उफनती नदियों को पार करने में जान गवाते हैं।

Related posts

सागर में बारिश के पहले जलभराव से निपटने हो रहा ये इंतेज़ाम

admin

शरीर से अलग हुआ महिला का हाथ, लेकिन बाइक से बंधा रहा बैग, दो मासूम भी सुरक्षित

admin

मध्यप्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव

admin

Leave a Comment