sagarmanthanam
Uncategorized

बेतवा के लखाहर और कंजिया घाट पर हुई कार्रवाई

बेतवा को खोखला करने वालों पर कार्रवाई खनिज और पुलिस टीम ने जब्त की मशीनें।

बीना। बेतवा नदी को खोखला करने वालों पर कार्रवाई तो हुई लेकिन जिम्मेदारों के नाम सामने नहीं आये। पुलिस और खनिज विभाग ने रेड मारी तो मशीनें ही हाथ लगी अब इनके मालिकों की तलाश की जा रही है। बेतवा नदी पर चल रहे अवैध रेत घाटों पर बुधवार की शाम पुलिस और खनिज विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली, मशीनें जब्त की हैं। कई घंटों तक घाटों पर कार्रवाई चलती रही।


मिली जानकारी के अनुसार एसडीओपी प्रिया गहरवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कंजिया घाट और खनिज विभाग से आए निरीक्षक राजेश गंगेले की टीम ने लखाहर घाट पर कार्रवाई की। कंजिया घाट से चार ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत से भरे, एक जेसीबी मशीन, एक पोकलेन मशीन और एक बोट मशीन जब्त की गई। वहीं लखाहर घाट से सिर्फ दो बोट मशीनें जब्त की गई हैं। सभी सामान जब्त कर पुलिस चौकी में रखवा दिया गया है। एसडीओपी ने बताया कि

“घाट पर मिली मशीनें सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। यह रेत किसके द्वारा निकाली जा रही थी अभी इसकी जानकारी नहीं है। टीम में भानगढ़ थाना प्रभारी गौरव तिवारी, खिमलासा थाना प्रभारी चंद्रजीत यादव, कंजिया चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे”।

गौरतलब है कि इस बार पुलिस टीम को मशीनों सहित अन्य सामग्री भी घाट पर मिली हैं। वहीं खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की जाती है तो कुछ हाथ नहीं लगता है, जिससे हमेशा से ही खनिज विभाग की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगता है। यदि खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जाए तो अवैध उत्खनन पर रोक लग सकती है।

 

Related posts

Cat Brought Into ‘Custody’ Adopted By Essex Police Officer

admin

5 Easy Tips on How to Care for Domestic Rabbits

admin

मुरैना के जिलाधिकारी और कप्तान को हटाया

admin

Leave a Comment