sagarmanthanam
प्रशासन

तीन मोरो की मौत, दो को कुत्ते खा गए। बर्ड फ्लू अवेयरनेस की खुली पोल

तीन मोरो की मौत, दो को कुत्ते खा गए। बर्ड फ्लू अवेयरनेस की खुली पोल

सागर। प्रदेश में बर्डफ्लू का खतरा दस्तक दे चुका है। ऐसे में सागर जिले से वन विभाग व प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां चार मोरों की मौत हो गयी है। मामला बीना के बेरखेड़ी गांव का है। यहां रविवार रात तीन मोरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई तो सोमवार सुबह एक और ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक इनमें से दो को तो कुत्तों ने नोंच खाया। वहीं सोमवार सुबह एक मोर तड़पता दिखाई दिया जिसके बाद उसकी भी मौत हो गयी। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचित करने के बाद भी वन अमल दूसरे दिन पहुंचा। इतना ही नहीं ग्रामीणों के अनुसार बिना किसी सुरक्षा के ही वन कर्मी एक मोर को बोरी में डालकर पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहाँ उसका पोस्टमार्टम कर एक ही मोर की मौत का मामला समझकर बर्ड फ्लू की सेम्पलिंग ही नहीं हो सकी। इससे यह साफ हो जाता है कि वन विभाग की पशु पक्षियों को बचाने में खासी रुचि नहीं हैं। वहीं बर्ड फ्लू को लेकर सजगता के सरकारी दावे भी झूठे साबित हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में बहुतायत में मोरें मौजूद हैं। खास बात यह है कि यदि संक्रमण के चलते इन मोरों की मौत हुई है तो आगे आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

Related posts

कलेक्टर ने फहराया तिरंगा सीएम ने दिया ऑनलाइन संदेश

admin

एनएच 26 से बेशकीमती भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

admin

अतिक्रमण कार्रवाई से नाराज व्यापारी महावीर चौक पर धरने पर बैठे

admin

Leave a Comment