sagarmanthanam
धर्मन्यूज़

साहू समाज में आंतरिक कलह, एक धड़ के आरोपों के बाद अध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया ने प्रेसवार्ता कर दी सफाई

साहू समाज में अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान, वर्तमान अध्यक्ष ने स्वार्थी तत्वों पर लगाए आंतरिक षड्यंत्र के आरोप

सागर। साहू समाज में व्याप्त अध्यक्ष पद को लेकर आंतरिक कलह अब बाहर आने लगी है। समाज की बैठकों में आपसी आरोप प्रत्यारोपों का दौर प्रशासनिक गलियारों से लेकर मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है। समाज में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर समाज अध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया ने समाज के एक धड़ द्वारा उनको हटाये जाने की बात और आरोपों को लेकर एक प्रेस कांफ्रेस आयोजित कर उनपर लगे आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ़ दो दिन पहले कुछ लालची तत्वों द्वारा प्रेसवार्ता कर आरोप लगाए गए थे। हिसाब किताब का लेखा जोखा संरक्षक द्वारा ही होता आया है।


अध्यक्ष पद का कार्यकाल 2023 तक का है। इस संबंध में एसडीएम को पत्र लिखा था। कुछ समय पहले इन्ही तत्वों द्वारा मां कर्मा देवी उत्सव समिति बनाई गयी उसी को एक फर्जी ट्रस्ट का स्वरूप दे दिया गया और उसी को ट्रस्ट बताया जा रहा है। हम न्यायाल का आदेश मानेंगे या समाज के लोग बैठकर आपस मे सलाह कर सहमति बनाते हैं उसके लिए भी हम तैयार हैं। उन्होंने कहा कि समाज में यह एक गलत संदेश जा रहा है। वहीं गुरैया ने सरकार ने जो सामूदायिक भवन दिया था वह भी इन विवादों की भेंट चढ़ सकता है।

Related posts

सागर में बारिश के पहले जलभराव से निपटने हो रहा ये इंतेज़ाम

admin

अबकी राखी सूनी कलाइयों ने की बहनों की रक्षा।

admin

लब्बोलुआब आप जाने हमने तो कलेजा निकाल कर रख दिया है।

admin

Leave a Comment