sagarmanthanam
न्यूज़

लकड़ी के टाल में लगी आग भीषण आग

लकड़ी के टाल में लगी भीषण आग, डेढ़ एकड़ में उठ रही लपटें, दमकल मौके पर।

सागर। मध्य प्रदेश के सागर में एक लकड़ी के टाल में भीषण आग लग गयी। आग गणतंत्र दिवस की देर रात लगी जिसकी जानकारी सुबह तड़के मालूम हुई। आग इतनी भीषण थी कि डेढ़ एकड़ के टाल में हर तरफ लपटें उठ रही थीं। जानकारी लगते ही पुलिस व नगर निगम प्रशासन हरकत में आया।

 आग को सुबह 10 बजे तक भी काबू नहीं किया जा सका। आग बुझाने के लिए करीब आधा दर्जन दमकल लोरियां निरंतर पानी की फुहार छोड़ती रही। लेकिन फायर एंड सेफ्टी कर्मचारियों की कमी व निगम की गलत स्ट्रेटेजी से आग पर काबू पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। मोतीनगर क्षेत्र में जिस टाल में आग लगी है उसे सतनाम सिंह का बताया जा रहा है। वहीं से हुए अन्य टाल के भी चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। हालांकि अब तक आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related posts

गाड़ी में मौजूद थी एसडीएम बाल बाल बचीं ड्राइवर की हालत गंभीर

admin

जब चलती हुई गाड़ियों के सामने आकर गाड़ी रुकवाने वाले बच्चों के बारे में जानकारी मिली तो पता चला चौकाने वाला सच

admin

गोपाल भार्गव ने लगाई विकास कार्यों की मांगों की झड़ी, मुख्यमंत्री बोले लिस्ट लंबी है आप जोजो मांग रहे हो सब देने की घोषणा करता हूँ – मोहन यादव

admin

Leave a Comment