sagarmanthanam
न्यूज़

वेलेन्टाइन्डे पर प्रेमी ने रेडियम कटर से गला काट लिया

वेलेन्टाइन्डे पर दो बच्चों की मां के एकतरफा प्रेमी का हाईवोल्टेज ड्रामा, परिजनों के सामने रेत लिया गला

सागर। वैलेंटाइन डे पर मध्यप्रदेश के सागर में एक युवक ने रेडियम कटर से अपना ही गला रेत लिया। जब युवक को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया तो परिजनों से लेकर मोहल्लेवालों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद युवक वहां से भी इलाज कराए बिना ही भाग निकला। बताया जा रहा है कि युवक ने एक तरफा प्रेम में पड़कर यह कदम उठाया है।

बताया जा रहा है कि युवक अरविंद अहिरवार 20 पिता नारायण अहिरवार निवासी संत रविदास वार्ड एक महिला के प्रेम में था। कहा यह भी जा रहा है कि अरविंद का अपने परिजनों से उसकी और प्रेमिका से शादी न कराने को लेकर विवाद हुआ था। अरविंद की कथित प्रेमिका के दो बच्चे भी हैं इसी कारण से संभवतः अरविंद के परिजन इस शादी के खिलाफ थे।

शादी के लिए मन करने के बाद अरविंद ने रेडिम कटर से अपना गला काट लिया। जैसा कि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अरविंद के गले से खून बह रहा है। और वह हंगामा मचा रहा है। वहीं मोतीनगर थानांतर्गत वेलेन्टाइन्डे को हुए इस प्रेम प्रसंग में जान देने की कोशिश के नाटकीय घटना क्रम में पुलिस कुछ भी कहने से यह कहकर बाख रही है कि थाने में इसको लेकर कोई शिकायत नहीं आई है।

Related posts

पं इंद्रेश जी उपाध्याय आएंगे सागर  30 से 5 फरवरी तक होगी कथा, विधायक की मौजूदगी में संचालन समिति सहित 25 समितियों का हुआ गठन

admin

कल चोरी छिपे हटाया जा रहा था देवस्थल, आज किया यथावत स्थापित

admin

डेट बताएं कौन सा प्रोजेक्ट कब पूरा हुआ – भूपेंद्र सिंह

admin

Leave a Comment