sagarmanthanam
न्यूज़

नगर निगम में केंट क्षेत्र को शामिल कराने 8 साल बाद हुई सागर से वीरेंद्र पटेल की नियुक्ति

नवनियुक्त राष्ट्रीय केंटोनमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष ने उठाया देश भर के केंट क्षेत्र का मुद्दा

– सागर केंट क्षेत्र को नगरनिगम में शामिल कराने करेंगे प्रयास।
– वीरेंद्र पटेल की पत्नी पूनम 8 साल पहले रह चुकी उपाध्यक्ष।

सागर। भाजपा नेता और केंट क्षेत्र से पूर्व पार्षद स वीरेंद्र कुमार पटेल को ऑल इंडिया केंटोनमेंट बोर्ड का वाइस प्रेसिडेंट और मेंबर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय वरिष्ठ पाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव गुप्ता को नियुक्त किया गया है।

देश भर के कुल 62 केंटबोर्डस की राष्ट्रीय मेंबर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बनाये जाने पर वीरेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि सबसे पहले तो केंट क्षेत्र को नगर निगम में शामिल किए जाने को लेकर प्रयास करूंगा। वहीं केंट क्षेत्र के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उनको योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए हम प्रयासरत होंगे। उन्होंने केंट क्षेत्र के लगभग 20 हज़ार लोगों के नाम मतदाता सूची से अलग किये जाने को लेकर चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि सभी लोगों को केन्ट बोर्ड में रह रहे लोगों की समस्याओं को समझना चाहिए। केंद्र सरकार कानून बदलने की लिए कार्यरत है लेकिन आज़ादी से लेकर इतने सालों बहुत लंबा समय बीत जाने के बाद भी बहुत धीमी गति से इस दिशा में काम हो रहा है। न तो शौचालय हैं न ही आवास न ही मालिकाना हक इन्ही सब समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाना है।

Related posts

शराब माफ़िया फैला रहे हैं गलतफहमी शराब बंदी अभियान को मैने नहीं छोड़ा है – उमा भारती

admin

पर्दे में बेपर्दा होने का कारोबार हुआ बेपर्दा।

admin

नगर सरकार के चुनाव मई के बाद होने की संभावना

admin

Leave a Comment