sagarmanthanam
Image default
खेल व मनोरंजनफिल्मी जगत

बुंदेली कलाकारों को लेकर बनी बुंदेली फ़िल्म 10 फरवरी को यूट्यूब पर होगी रिलीज़,

मंथनसंवाददाता सागर। बुंदेली भाषा में पहली बार पूरी तरह प्रोफेशनल स्तर पर तैयार की गई क्राइम वेबसीरीज़ “कृपया ध्यान दीजिए” बुंदेलखंड की मिट्टी से जुड़ी कहानियों को पर्दे पर जीवंत करती है। यह वेबसीरीज़ यूट्यूब चैनल “धतूरा” पर 10 फरवरी 2025 से रिलीज़ होगी, और इसकी कहानियां रोजमर्रा की घटनाओं पर आधारित हैं जो हमारे आसपास घटती हैं—छोटी-छोटी कलहों से शुरू होकर जीवन को पलट देने वाली घटनाओं तक।

इस सीरीज़ के निर्माण में भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित नाम जुड़े हैं—अश्विनी सिधवानी (झुंड, सैराट), दक्षिण छारा (डॉक्यूमेंट्री विशेषज्ञ) और बुंदेलखंड के प्रतिभाशाली अभिनेता इश्तियाक खान। निर्देशन की बागडोर दक्षिण छारा ने संभाली है, जबकि कहानी और कॉन्सेप्ट इश्तियाक खान का है। संवाद और स्क्रीनप्ले सिद्धार्थ रत्नम ने लिखा है, और अपूर्वा शाह व अभिषेक दुबे ने सहायक निर्देशन का योगदान दिया है।

विशेषता यह है कि इसमें अभिनय करने वाले सभी कलाकार बुंदेलखंड के ही हैं, जिनमें अनुभवी कलाकार और उभरते हुए अभिनेता जैसे राम दुबे, सिया चौबे दीपगंगा साहू , मयंक विश्वकर्मा, रविंद्र दुबे कक्का आयुषी चौरसिया , रिया , हिमालय, यशस्विनी ठाकुर, ज्योति और कई अन्य शामिल हैं। करीब सौ कलाकारों ने इस प्रोजेक्ट में भाग लिया है।

इस सीरीज़ का नाम “कृपया ध्यान दीजिए” एक संदेश है—जीवन के प्रति सतर्कता और संवेदनशीलता बनाए रखने का। बुंदेली भाषा और संस्कृति को बारीकी से उकेरती यह वेबसीरीज़ न केवल मनोरंजन करेगी बल्कि समाज में जागरूकता का संदेश भी देगी।

Related posts

पत्रकारों ने गेंद-बल्ले से ज़ोरदार प्रदर्शन कर दर्ज की जीत, दर्शकों के दिलों को जीता

admin

सागर के किस अंग्रेजी लेखक की किताब पर बन सकती है हॉलीवुड में फ़िल्म

admin

अरुणाचल प्रदेश: शाह बोले- अनुच्छेद 371 नहीं हटाएगी सरकार, इसे लेकर फैलाई जा रही अफवाह

admin

Leave a Comment