sagarmanthanam
Image default
न्यूज़

सब्जी-फल दुकानें हटने के बाद बाजार में पहुंची फायर ब्रिगेड, सीएमओ ने दिया डेमो

मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटने पर आपात सेवाओं की राह हुई आसान, नगर पालिका का अभियान जनहित में — व्यापारियों को किया जागरूक

बीना। शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों से सब्जी-फल की दुकानों की शिफ्टिंग के बाद अब फायर ब्रिगेड जैसी आपात सेवाओं की पहुंच सुगम हो गई है। इसी को लेकर गुरुवार शाम नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) राहुल कौरव ने नगर पालिका अमले के साथ बाजार क्षेत्र में फायर ब्रिगेड का डेमो दिया और व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के पीछे का उद्देश्य समझाया।

 

सीएमओ ने बताया कि पहले मुख्य मार्गों, चौराहा, बड़ी बजरिया, सुपर मार्केट सहित अन्य इलाकों में सब्जी-फल दुकानों के अतिक्रमण के कारण फायर ब्रिगेड और अन्य आपात वाहन घनी बाजार गलियों तक नहीं पहुंच पाते थे। अब दुकानों की शिफ्टिंग के बाद फायर ब्रिगेड कहीं भी आसानी से और समय पर पहुंच सकती है। यह पूरा प्रयास आमजन की सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

गुरुवार शाम नगर पालिका के अतिक्रमण विरोधी दल ने नगर पालिका कार्यालय से गांधी चौराहा, टारगेट सुपर मार्केट, बड़ी बजरिया, महावीर चौक तथा झांसी गेट ओवरब्रिज के नीचे तक भ्रमण किया। इस दौरान व्यापारियों और दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई।

अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद रही। ट्रैफिक पुलिस ने सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई की और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए समझाइश दी।

नगर पालिका अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए आगे भी अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रहेगा, ताकि आपात स्थिति में किसी प्रकार की बाधा न आए और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

गरीब की ज़िंदगी मे चमत्कार नहीं होते न कोई जादुई चिराग मिलता है न परियां ही आती हैं

admin

गाड़ी में मौजूद थी एसडीएम बाल बाल बचीं ड्राइवर की हालत गंभीर

admin

मुख्यमंत्री करेंगे रैन बसेरा और दीनदयाल रसोई का ई-लोकार्पण

admin

Leave a Comment