sagarmanthanam
अपराधपंचायत

कंजिया उपसरपंच बोले – सरपंच पुत्र बेच रहे पंचायत भवन की बिजली

– पंचायत भवन से चोरी का कनेक्शन देकर वसूली का दावा

– वीडियो वायरल — सरपंच पुत्र ने आरोपों से किया इनकार 

बीना। कंजिया ग्राम पंचायत में बिजली चोरी और अवैध वसूली को लेकर पंचायत स्तर पर विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम पंचायत के उपसरपंच शहजाद खान ने सरपंच मालती आदिवासी के पुत्र विकी आदिवासी पर पंचायत भवन से अवैध रूप से बिजली कनेक्शन देकर उसे बेचने का गंभीर आरोप लगाया है।

उपसरपंच शहजाद खान ने मंगलवार सुबह पंचायत भवन से आसपास के घरों में दिए गए कथित अवैध बिजली कनेक्शनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। उनका आरोप है कि सरपंच पुत्र द्वारा चोरी से तीन से चार घरों में बिजली के कनेक्शन दिए गए हैं और प्रत्येक कनेक्शन के बदले 300 से 400 रुपये की वसूली की जा रही है। उपसरपंच का कहना है कि पंचायत की संपत्ति का इस तरह दुरुपयोग किया जाना गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

वहीं, आरोपों पर सरपंच पुत्र विकी आदिवासी ने साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन से किसी को भी उनकी ओर से बिजली नहीं दी गई है। उनका दावा है कि अज्ञात लोगों ने रात के समय चोरी से कनेक्शन कर लिया है। विकी आदिवासी ने बताया कि उन्होंने सचिन नामक व्यक्ति के साथ जाकर मौके पर स्थिति देखी थी और इस दौरान पंचायत भवन का बिजली मीटर भी तोड़ा हुआ पाया गया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात भी कही गई है।

इधर, उपसरपंच शहजाद खान का कहना है कि यदि सरपंच पुत्र दोषी नहीं हैं तो उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से नहीं कतराना चाहिए। उनका आरोप है कि पुलिस रिपोर्ट न करने के पीछे सच्चाई सामने आने का डर हो सकता है। फिलहाल मामला पंचायत और ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि प्रशासन और पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

Related posts

अवैध सम्बन्धो के चलते हुई हत्या,डंडो से पीटकर उतारा मौत के घाट

admin

दबंग बेटी से करते थे छेड़छाड़, मां ने विरोध किया तो हुआ ये अंजाम।

admin

गड्ढे में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत

admin

Leave a Comment