sagarmanthanam
Image default
प्रशासनराजनीति

अतिक्रमण कार्रवाई से नाराज व्यापारी महावीर चौक पर धरने पर बैठे

बीना। नगर पालिका की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने मंगलवार सुबह महावीर चौक पर धरना प्रदर्शन कर दिया। व्यापारी करीब एक घंटे तक धरने पर बैठे रहे और इस दौरान नगर पालिका तथा सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। व्यापारियों का आरोप था कि नगर पालिका द्वारा जानबूझकर उन्हें परेशान किया जा रहा है और बिना पूर्व सूचना के सख्ती की जा रही है।

धरने पर बैठे व्यापारियों का कहना था कि नगर पालिका द्वारा दुकानों के बाहर लगाए गए शेड हटाने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने मांग की कि दुकानों के बाहर कम से कम 5 फीट तक शेड लगाने की अनुमति दी जाए, ताकि धूप और बारिश से ग्राहकों व सामान की सुरक्षा हो सके।

धरने की जानकारी मिलते ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर मौके पर पहुंचे और व्यापारियों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने नगर पालिका की कार्रवाई को नाजायज बताते हुए कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था दिए इस तरह की कार्रवाई से छोटे व्यापारियों का नुकसान हो रहा है।

 

 

कुछ देर बाद पूर्व विधायक महेश राय भी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत शुरू की। जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद नगर पालिका सीएमओ को भी मौके पर बुलाया गया। सीएमओ, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों के बीच विस्तार से चर्चा हुई।

बातचीत के दौरान सीएमओ राहुल कौरव ने कहा कि व्यापारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने सुझाव दिया कि व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका कार्यालय आकर इस विषय में औपचारिक चर्चा करे, ताकि नियमों के तहत कोई व्यवहारिक समाधान निकाला जा सके।

  • आश्वासन के बाद व्यापारियों ने दोपहर करीब 12 बजे धरना समाप्त कर दिया। हालांकि व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो वे आगे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Related posts

साल के आखरी तक शहर में दौड़ेंगे 30 सिटी बसें, डेयरी विस्थापन और दीनदयाल रसोई पर भी बनी सहमती।

admin

एनएच 26 से बेशकीमती भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

admin

कल चोरी छिपे हटाया जा रहा था देवस्थल, आज किया यथावत स्थापित

admin

Leave a Comment