sagarmanthanam
न्यूज़

बीना के लिए अंडरब्रिज बना बड़ी आफत

बीना की बड़ी आबादी जलप्रभाव से हलाकान

  • दर्जनों युवाओं ने किया प्रदर्शन

  • शव यात्रा तक हुई बाधित

बीना। झांसी फाटक बीना के लिए बना बड़ी आफत। बीना के रेलवे अंडर ब्रिज में जलभराव की समस्या से सारा शहर हलाकान है। बारिश में यहां जलभराव बड़ी आबादी को प्रभावित कर रहा है। इस समस्या को लेकर बीना में लगातार प्रदर्शन जारी हैं।

बीना विधायक महेश राय

पिछले दिनों बिना विधायक महेश राय ने भी रेलवे अधिकारियों और नगर पालिका व प्रधासन के साथ इस ब्रिज का निरक्षण किया था।

दर्जनों युवाओं ने किया प्रदर्शन

वही इसके बाद सोमवार को दर्जनों युवाओं ने झांसी रेलवे फाटक के पास चक्का जाम कर दिया। यह वही अंडर ब्रिज है जहां से कुछ दिन पहले पानी भरने से जान जोखिम में डालकर शव यात्रा निकाली गई थी । जो मामला पूरे देश मे सुर्खियों में रह था। इंजिनीरिंग की लापरवाही का ये नमूना सारे शहर की नाक में दम कर रहा है। ज़रा सी बारिश में ही पानी भरने के कारण यह रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है। सोमवार को 2 घंटे तक चले प्रदर्शन में आधे किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम लग गया।

प्रदर्शन के दौरान जीआरपी, आरपीएफ सहित सिटी पुलिस भी बड़ी संख्या में मौजूद रही।

वहीं मौके पर पहुंचे रेलवे एडीईएन का कहना है कि नगरपालिका जल्द ही अंडर ब्रिज की नाली का निर्माण शुरू करेगी।

फिलहाल ओवरब्रिज निर्माण के चलते रेलवे फाटक बंद होने के बाद अंडर ब्रिज ही एक मात्र रास्ता है और जहां पर पानी भरने से लोग अपनी जान जोखिम में डालकर लाइन क्रॉस करते हैं।

Related posts

कल चोरी छिपे हटाया जा रहा था देवस्थल, आज किया यथावत स्थापित

admin

सागर में कोरोना की स्पीड पर ब्रेक लगाने प्रशासन ने इसपर दिया ध्यान।

admin

इंदौर–जबलपुर के बाद बीना अस्पताल में भी चूहों का आतंक, दो दिन में पकड़े गए दो चूहे

admin

Leave a Comment