sagarmanthanam
अपराध

घांस के तिनको से सस्ती हुई इंसान की जान

हत्यारों बेटी को बचाने में पिता की हत्या

घांस के तिनको से सस्ती हुई इंसानी जिंदगी

सर पर मारी कुल्हाड़ी गयी जान
सदमे के बाद से बेटी अस्पताल में भर्ती
चारा काटने को लेकर हुआ था विवाद

खुरई में एक पिता ने अपनी बेटी को बचाते हुए अपनी जान देदी। मृतक 52 वर्षीय मन्नू कुशवाहा निवासी ग्राम हनोता की कुल्हाड़ी से हत्या करदी गयी। हत्या की वजह महज़ घास काटना बताई जा रही है। शुक्रवार को ज़ोरदार बारिश का दौर दिनभर जारी था। खेतीबाड़ी से जुड़े मृतक की बेटी द्रोपदी कल्लू पटेल के खेत मे अपने मवेशियों के लिए घांस काट रही थी। तभी कल्लू के दो बेटे वहां आ धमके और द्रोपदी से झगड़ा करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया की हाथापाई की नौबत आ गयी। तभी बेटों का साथ देने कल्लु कुशवाहा भी वहां कुल्हाड़ी लेकर जा पहुँचा। इसी बीच बेटी को बचाने पहुंचा 52 वर्षीय अधेड़ मुकाबला न कर सका। कल्लू पटेल में मन्नू कुशवाहा के सर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक के बेटे निहाल ने बताया कि घटना के बाद से सदमे में आई मृतक की बेटी की हालत खराब है उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सुमित केरकेट्टा एसडीओपी खुरई पुलिस

मौके पर पहुंचे खुरई एसडीओपी सुमित केरकेट्टा और थाना प्रभारी ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने कल्लू पटेल पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

Related posts

जाने विकास दुबे की गिरफ्तारी से लेकर एनकाउंटर की पूरी कहानी

admin

अरुणाचल प्रदेश: शाह बोले- अनुच्छेद 371 नहीं हटाएगी सरकार, इसे लेकर फैलाई जा रही अफवाह

admin

कंजिया उपसरपंच बोले – सरपंच पुत्र बेच रहे पंचायत भवन की बिजली

admin

Leave a Comment