sagarmanthanam
Uncategorized

देर रात की गुंडागर्दी में कट्टा चल गया

मारपीट फिर कट्टा चल गया, गाड़ी फूट गयी 

सागर। मध्यप्रदेश के सागर में फिल्मी अंदाज में हवाई फायर कर एक युवक के साथ गैंग अटैक का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात मोतीनगर थानान्तर्गत बाघराज वार्ड में करीब आधा दर्जन बदमाशों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद दहशत फैलाने के इरादे से हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पुरानी रंजिश के वारदात को अंजाम दिया है। गुंडागर्दी का आलम यह था कि बदमाशों ने बाहर खड़ी एक फोर व्हीलर गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर गाली गलौच भी की। इस पूरे घटनाक्रम के बाद से पीड़ित परिवार सहित मोहल्ले के लोग भी दहशत में हैं।

मोतीनगर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अडिशनल एसपी विक्रम सिंह के अनुसार पुरानी रंजिश के कारण बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया देसी कट्टा भी बरामद किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बड़े भाई के बारे में पूछते रहे बदमाश

इसमें बाघराज वार्ड निवासी सूरज पिता महेश पटेल के घर देर रात करीब आधा दर्जन युवको ने मारपीट की है। सूत्रों के अनुसार बदमाश पीड़ित से उसके बड़े भाई राहुल पटेल के बारे में पूछतांछ भी कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पीड़ित सूरज की शिकायत पर अक्कू उर्फ आकाश सेन, अनिल सोनी, विशाल रैकवार व अन्य दो आरोपियों के विरूद्ध धारा 458, 294, 336 और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Related posts

Why Some People Care More About Dogs Than Humans

admin

The Sea Turtle That Refused To Be Beaten By The Storm

admin

OAHS At Cat Capacity, Offering Free Adoptions

admin

Leave a Comment