sagarmanthanam
Uncategorizedराजनीति

सुरखी में दस दिन गांव-गांव में होगा रामशिला पूजन, आज पांच रथों में रवाना हुई रामशिला पूजन यात्रा।

सुरखी में दस दिन गांव-गांव में होगा रामशिला पूजन, आज पांच रथों में रवाना हुई रामशिला पूजन यात्रा।

Giving Singh rajpoot

सागर। रामशिला पूजन कार्यक्रम के पांचो रथ बुधवार को सागर में पूजन के बाद सुरखी विधानसाभ के लिए रवाना हो गए।

सुरखी निकट भविष्य में होने वाले उपचुनाव में गोविंद सिंह की नैया पार लगाने का सारा दारोमदार अब इन्ही रथों पर टिका है। राममय होकर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उनकी पत्नी सविता राजपूत ने राम शिलाओं की पूजा की। पूजन के दौरान उन्होंने भावुक होकर राममंदिर के प्रति अपनी खुशी का इज़हार किया और सुरखी की जनता को राम मंदिर निर्माण में सहभागी बनाने की बात की। वगिन चुनावी तैयारियों को लेकर मंत्री गोविंद सिह राजपूत सागर आये महू गंज विधायक प्रदीप पटेल ने ग्राम भैसा एवं चैकी के सेक्टर सम्मेलनों में भाग भी लिया।

दस दिन के लिए सुरखी राममयअब दस दिन तक सम्पूर्ण सुरखी विधानसभा राम मय हो जाएगी। गांव गांव रथोत्सव में उत्सव होगा रथों को पूजन के बाद सागर से सोमला, तालचिरी, सुमरेडी, बिहारीखेड़ा, और कल्याणपुर ग्रामों को रवाना किए गये। राम शिलाओं के पूजन एवं रथों की रवानगी के समय महूगंज विधायक प्रदीप पटेल, जिला अघ्यक्ष गौरव सिरोठिया यात्रा के संयोजक डाॅ. अनिल तिवारी, सहसंयोजक नरेंद्र चौबे एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष अर्पित पांडे, भाजपा प्रदेश कार्य समिति अध्यक्ष सुशील तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related posts

Why Are Hummingbirds Flocking To UC Davis?

admin

Pets Of The Week: A Rabbit, A Shorthair Cat and A Coonhound Mix

admin

LA Architects Design Shelters For Homeless Cats

admin

Leave a Comment