sagarmanthanam
न्यूज़

क्या हुआ जब शहर में घुस आया राजकीय पशु

क्या हुआ जब शहर में घुस आया राजकीय पशु

तिलिवार्ड में घर आंगन में घुसा बारहसिंघा

सागर। मध्यप्रदेश का राजकीय पशु बारहसिंघा अचानक शहर की घनी बस्ती में घुस आया। डरे सहमे बारहसिंघा को देखते ही लोग घरों में दुबक गए। सोमवार शाम करीब पांच बजे तिलीगांव वार्ड में मलैया गार्डन के पास बारहसिंघा घूम रहा था। वह करीब एक घंटे तक यहां वहां भटकता रहा। लोगों की भीड़ उसके पीछे पीछे जन सम्पर्क पर निकले नेताजी के समर्थकों की तरह पिछलग्गू हो गयी।

 

लेकिन ये क्या जब लोगों ने अपने घर के आंगन में बारहसिंघे को देखा तो किवाड़ लगा लिया। इस अनचाहे मेहमान के बड़े बड़े सींगों को देख क्षेत्रवासियों के सांस फूल गयी। कुछ देर यहां वहां भटकने के बाद वह एक मकान के आंगन में जा बैठा। इसके बाद वार्डवासियों ने वन विभाग को बारहसिंघा होने की सूचना दी। जिसके बाद रेस्क्यू कर मशक्कत के बाद उसे पकड़ जा सका। जिसे जाल डालकर फॉरेस्ट टीम ने जन सहयोग से तंग गलियों से बाहर निकाला।

जिसके बाद उसे जंगल मे छोड़ दिया गया। बारहसिंघे कोई कोई नुकसान नहीं हुआ है और वह स्वस्थ है। यहां बता दें तिली वार्ड के पास ही सिटी फारेस्ट और खुला एरिया है। आसपास कई गांव और पहाड़ियां हैं। संभवतः भटककर वह बस्ती के बीच पहुंच गया होगा। बहरहाल राजकीय पशु को राजसी ठाट के साथ उनकी जंगली रियासत में छोड़ दिया गया है।

Related posts

सब्जी-फल दुकानें हटने के बाद बाजार में पहुंची फायर ब्रिगेड, सीएमओ ने दिया डेमो

admin

लकड़ी के टाल में लगी आग भीषण आग

admin

जब सागर में सिक्कों से हुआ अटल जी का तुलादान।

admin

Leave a Comment