sagarmanthanam
न्यूज़

नगर सरकार के चुनाव मई के बाद होने की संभावना

लगातार काटे जा रहे फीतों के पीछे राजनैतिक मंसूबे और चुनावी सरगोशी

तो क्या मई के बाद होंगे निकाय चुनाव

सागर। कोरोना महामारी के कारण लगातार नगर सरकार के चुनावों की तारीखें खिसकती जा रही हैं। अब माना जा रहा है कि मई के बाद ही चुनाव होंगे। ऐसे में शहर में विकास का ढोल पीटने ताबड़तोड़ लोकार्पण प्रक्रिया जारी है। अमूमन हर हफ्ते किसी न किसी निर्माण का लोकार्पण जारी है। इस सब से, यहां एक तरफ भाजपा को अपनी जगह मजबूत करने का मौका मिला है। तो वहीं इस देरी में दूसरी तरफ जनता के स्मृति पटल से इन कामों के गायब हो जाने का डर भी नेताओं के मन में बना हुआ है। वहीं महापौर के लिए सामान्य महिला सीट होने के बाद शुरुआत में कई नाम सामने तो आये हैं, लेकिन धीरे धीरे दावेदारी भी सुस्त पड़ती जा रही है

यहां बता दें कि अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि एमपी में मार्च और अप्रैल में निकाय चुनाव हो सकते हैं। 21 मई तक प्रदेश एमपी बोर्ड की परीक्षाएं हैं। बाल आयोग ने इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को एक पत्र लिखा है कि परीक्षा संपन्न होने के बाद ही प्रदेश में निकाय चुनाव करवाए जाएं। ऐसे में संभव है कि प्रदेश में निकाय चुनाव मई के बाद ही होंगे।

Related posts

जंगल में सालों से छिपा था यह झरना, देश के मशहूर पर्यटन स्थलों से बढ़कर निकला नज़ारा।

admin

13 साल में महज़ चार महीने में तैयार हुआ बस स्टैंड

admin

जब माता पिता अपना फर्ज न निभा सके तो पुलिस की विशेष किशोर पुलिस इकाई ने इलाज के लिए कराया राज़ी

admin

Leave a Comment