sagarmanthanam
न्यूज़

लकड़ी के टाल में लगी आग भीषण आग

लकड़ी के टाल में लगी भीषण आग, डेढ़ एकड़ में उठ रही लपटें, दमकल मौके पर।

सागर। मध्य प्रदेश के सागर में एक लकड़ी के टाल में भीषण आग लग गयी। आग गणतंत्र दिवस की देर रात लगी जिसकी जानकारी सुबह तड़के मालूम हुई। आग इतनी भीषण थी कि डेढ़ एकड़ के टाल में हर तरफ लपटें उठ रही थीं। जानकारी लगते ही पुलिस व नगर निगम प्रशासन हरकत में आया।

 आग को सुबह 10 बजे तक भी काबू नहीं किया जा सका। आग बुझाने के लिए करीब आधा दर्जन दमकल लोरियां निरंतर पानी की फुहार छोड़ती रही। लेकिन फायर एंड सेफ्टी कर्मचारियों की कमी व निगम की गलत स्ट्रेटेजी से आग पर काबू पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। मोतीनगर क्षेत्र में जिस टाल में आग लगी है उसे सतनाम सिंह का बताया जा रहा है। वहीं से हुए अन्य टाल के भी चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। हालांकि अब तक आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related posts

क्या हुआ जब शहर में घुस आया राजकीय पशु

admin

ईट हेल्दी ईट सेफ थीम पर क्लास 6th -8th के तो, फ़ूड सेफ्टी ड्यूरिंग कोविड-19 थीम पर क्लास 9th-12th के स्टूडेंट्स ने उकेरी कल्पनाएं

admin

बीना कर से टकराकर यात्रियों से भरी बस पलटी कार सवार की मौत

admin

Leave a Comment